Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

Jalandhar MLA Raman Arora को लेकर अब छिड़ी ये नई चर्चा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें…

0

जालंधर: जालंधर केंद्रीय विधानसभा सीट के उप-चुनाव को लेकर एक बार फिर से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी के जालंधर केंद्रीय सीट से विधायक रमन अरोड़ा को जब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया था तो उस समय भी ऐसी चर्चा हुई थी रमन अरोड़ा शायद इस्तीफा दे देंगे परन्तु उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। पिछले दिनों हाईकोर्ट से रमन अरोड़ा को जमानत मिल गई थी, उसके बाद पुलिस ने एक अन्य मामले में रमन अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था। ऐसी स्थिति में अब रमन अरोड़ा फिर से पुलिस हिरासत में हैं। रमन अरोड़ा के खिलाफ जालंधर तथा होशियारपुर में कुछ और मामलों को लेकर भी अंदरखाते जांच की जा रही है।

रमन अरोड़ा ने अभी तक इस्तीफा देने के बारे में अपना मुंह नहीं खोला है। माना जा रहा है कि रमन अरोड़ा के ऊपर दबाव काफी बढ़ चुका है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि शायद निकट भविष्य में जालंधर केंद्रीय सीट का उप चुनाव हो जाए और रमन अरोड़ा भी शायद अपना इस्तीफा दे दे परन्तु इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है परन्तु पिछले 2 दिनों से उप चुनाव को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी में काफी चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। फिलहाल गेंद अब रमन अरोड़ा के पाले में है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर रमन अरोड़ा ने इस्तीफा न दिया तो उनके खिलाफ आने वाले दिनों में पुलिस और भी केस दर्ज कर सकती है।

जालंधर के आम आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि उप-चुनाव अब हो जाना चाहिए और वह अपने विचार केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा रहे हैं। उनका मानना हैकि निकट भविष्य में तरनतारन विधान सभा सीट का उपचुनाव होना है अगर तरनतारन के साथ ही जालंधर केंद्रीय सीट का उप चुनाव करवा लिया जाए तो पार्टी के लएि बेहतर हो सकता है। तरनतारन सीट पर अन्य पार्टियों के साथ-साथ जेल में बंद अमृत पाल सिंह की पार्टी का भी प्रभाव बताया जा रहा है। फिलहाल आम आदमी पार्टी की ओर से रमन अरोड़ा पर पूरा दबाव बना लिया गया है क्योंकि पार्टी समझती है कि रमन अरोड़ा के कारण उसकी साख को काफी धक्का लगा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.