Logo
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
Header Ad

ऐसा लगा जैसे किसी ने हवा में उठाकर पलट दिया ट्रैक्टर!” सीसीटीवी में कैद बैतूल-सारणी मार्ग का चमत्कारी हादसा

0

बैतूल। रविवार को बैतूल-सारणी मार्ग पर हुआ एक ट्रैक्टर हादसा अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। बगढोना स्वागत द्वार के पास हुए इस हादसे का 16 सेकंड का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है मानो सीधे चल रहे ट्रैक्टर को किसी ने हवा में उठाकर उलट दिया हो।

 

 

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर शोरूम से नया खरीदकर शॉभापुर कलिमाई मंदिर पर पूजा करने के बाद घर ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर को जगदीश इरपाचे (निवासी चोरडोंगरी) चला रहे थे। उनके साथ बिट्टू नामक युवक भी सवार था।

 

हादसे के वक्त ट्रैक्टर ने जब एक ट्रक को ओवरटेक किया, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश नायर ने बताया कि ट्रैक्टर में लगे पावर ब्रेक के कारण हल्का मोड़ लेते समय संतुलन बिगड़ गया, और देखते ही देखते ट्रैक्टर कुलाटियां खाकर सड़क पर पलट गया।

 

इस हादसे में चालक जगदीश इरपाचे के दाएं पैर में फ्रैक्चर आया है और सीने में गहरी चोट लगी है। जबकि साथ में बैठे बिट्टू के पैर में मामूली चोटें आईं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए बैतूल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बिट्टू को छुट्टी दे दी गई।

 

गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है — लोग इसे देखकर कह रहे हैं,

“ऐसा लगा जैसे ट्रैक्टर को किसी अदृश्य ताकत ने उठाकर पलट दिया!”

Leave A Reply

Your email address will not be published.