Logo
ब्रेकिंग
Delhi Crime News: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर विवाद, चाकू मारकर युवक ... Sagar News Update: '10 दिन बीते, पुलिस ने बयान तक दर्ज नहीं किए'; प्रियंक कानूनगो के सामने छलका शराब... Dewas News: देवास में पनीर चीज पिज्जा की जगह मिला वेज पिज्जा, भड़के ग्राहकों और बेकरी वालों में सिरफ... Indore Metro Yellow Line Update: इंदौर में शुरू हुई मेट्रो ट्रेन! जानें 17 किमी रूट का किराया, टाइमि... Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ... Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से... MP Politics Update: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 10 लाख की फीस पर बवाल; जीतू पटवारी ने RSS पर उ... Mumbai Train Blasts 2006: हवाना बैठक और अमेरिकी दबाव को लेकर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को घेरा, राहु... Swatantra Bhardwaj Interim Bail: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर रोक, अदालत ने यूट्यूबर स्वतंत्र भारद्व...
Header Ad

गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम बदला ,भारत भारती में कल होगी पूजा

0

बैतूल। सरकारी तौर पर आयोजित होने वाली गोवर्धन पूजन कार्यक्रम अब 22 अक्टूबर की बजाय 21 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थल भी बदला गया है — अब यह त्रिवेणी गौशाला झगड़िया में नहीं बल्कि भारत भारती गौशाला, जामथी में आयोजित होगा।

 

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ. सुरजीत सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गाय के प्रति चेतना, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन 21 ऑक्टूबर सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ होगा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उईके रहेंगे। कार्यक्रम में गोवर्धन पूजा, गौ आरती और गौ ग्रास अर्पण किया जाएगा। इसके साथ ही गौशाला क्षेत्र में कार्यरत गो सेवकों, समाजसेवकों, डॉक्टरों और महिला नेत्रियों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा जिले की सभी 21 गौशालाओं में स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर गौपूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

उधर त्रिवेणी गौशाला के केयरटेकर अनिल पवार ने बताया कि उनकी गौशाला में भी कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। गुड़ के लड्डू, हरा चारा और पशु आहार की विशेष व्यवस्था की जा रही है। गौशाला के सदस्य मिलकर पूजा-पाठ की व्यवस्थाएं कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

पहले यह आयोजन त्रिवेणी गौशाला में 22 अक्टूबर को होना प्रस्तावित था, जिसे अब 21 अक्टूबर को भारत भारती गौशाला में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.