Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

ट्रैक्टर की चपेट में आए मासूम की मौत,खेड़ला किला में हादसा

0

बैतूल गंज थाना इलाके के खेड़ला किला गांव में खेत में खेलते समय सात साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहित पिता पप्पू पवार खेत में चल रहे ट्रैक्टर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह दौड़ते हुए ट्रैक्टर के बड़े टायर की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मोहित को नाना तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

बच्चे के कान और नाक से खून निकल रहा था तथा गर्दन की हड्डी टूट गई थी। मोहित रामकृष्ण स्कूल में केजी-2 का छात्र था। अस्पताल पुलिस चौकी में मृतक बच्चे के परिजनों से की गई पूछताछ में अलग अलग बयान सामने आए है । कोई बच्चे का ट्रैक्टर से गिरकर घायल होना बता रहा है।तो कुछ परिजन बच्चे का दौड़कर ट्रैक्टर से टकराने की जानकारी दे रहे है।उन्होंने अब तक ट्रैक्टर मालिक और उसके चालक की भी जानकारी पुलिस को नहीं दी है।

 

बताया गया कि उसके पिता तमिलनाडु में खाना बनाने का काम करते हैं, जबकि मां मायके में रहती है। परिवार मूल रूप से भैयावाड़ी थाना बोरदही का रहने वाला है। अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवा लिया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.