Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

मंडी में तौल के दौरान महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित

0
Entry of women banned during weigh-in in mandi
बैतूल। बैतूल मंडी में अब अनाज की तौल प्रक्रिया के दौरान महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यही नहीं, मंडी परिसर में पुलिस गश्त बढ़ाने, नीलामी से पहले अनाउंसमेंट करने और किसानों की लाई गई उपज की नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने जैसे कई अहम फैसले भी लिए गए हैं। ये निर्णय गुरुवार को मंडी सभाकक्ष में हुई बैठक में लिए गए, जिसकी अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ. अभिजीत सिंह ने की। बैठक में मंडी के अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में तय किया गया कि मक्का की उपज यदि किसान वाहन या ट्रॉली में खुले रूप में लाते हैं, तो उसकी नीलामी को प्राथमिकता दी जाएगी और पहले बड़े तौल कांटे पर तुलवाई होगी। नीलामी और तौल के दौरान ही सफाई के लिए महिलाओं को प्रवेश मिलेगा, इससे पहले प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
मंडी परिसर में सभी सीसीटीवी कैमरे चालू रखे जाएंगे और रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। बड़े तौल कांटे की दरें तय करने और नीलामी व्यवस्था को सख्ती से समयबद्ध करने का भी निर्णय हुआ।
सोयाबीन की नीलामी सुबह 9:30 बजे सांकेतिक ध्वनि के बाद शुरू होगी, इसके बाद मक्का की नीलामी 10:30 बजे, गेहूं की 11:30 बजे और अन्य अनाजों की 12:30 बजे होगी। दोपहर 1:30 से 2:30 तक भोजन अवकाश रहेगा और नीलामी का अंतिम समय शाम 5 बजे तय किया गया है।
इसके अलावा, प्रांगण में कृषि उपज के वाहनों का आगमन सुबह 10 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। हर ढेरी पर अलग-अलग बोली लगाई जाएगी और मंडी द्वारा निर्धारित स्थान से हटकर रखी गई उपज पर नीलामी नहीं की जाएगी।
तौल कांटों की नियमित जांच की जाएगी और तौल समाप्त होने के बाद सभी कांटे मंडी में जमा रहेंगे। अगले दिन तुलैया को कांटे जारी किए जाएंगे। इन सभी फैसलों का उद्देश्य खरीफ सीजन में मंडी संचालन को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.