Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

बैतूल में जर्मनी के डॉक्टर आज से करेंगे बच्चों के ऑपरेशन,5 राज्यों के बच्चे पहुंचे

0

बैतूल जिले के प्रसिद्ध अस्पताल पाढर हॉस्पिटल में आज से कटे-फटे होंठ और तालू की निशुल्क सर्जरी शुरू हो रही है। यह शिविर स्माइल ट्रेन इंडिया और पाढर हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। इस बार लगभग 50 बच्चों की सर्जरी की जाएगी, जिनमें मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बच्चे शामिल हैं। इनमें बैतूल जिले के भी 5 बच्चे शामिल रहेंगे।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव चौधरी ने बताया कि शिविर 27 से 29 अक्टूबर तक चलेगा। ऑपरेशन के लिए आने वाले बच्चों और उनके परिजनों के लिए रहने, भोजन और इलाज की सभी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं।

शिविर में जर्मनी से आए डॉ. फिलिप के नेतृत्व में 15 सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पाढर अस्पताल के सर्जनों के साथ मिलकर सर्जरी करेगी।

विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा कि पाढर अस्पताल द्वारा की जा रही यह पहल क्षेत्र के जरूरतमंद और गरीब परिवारों के लिए वरदान है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए 10 सर्वसुविधायुक्त कमरों की व्यवस्था भी की है, जिन्हें मात्र 60 रुपये प्रतिदिन के नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पाढर अस्पताल में स्माइल ट्रेन इंडिया और फ्रेंड्स ऑफ जमनी के सहयोग से पिछले 28 वर्षों से कटे-फटे होंठ और तालू की जन्मजात विकृति से पीड़ित बच्चों के निशुल्क ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अब तक देशभर के हजारों बच्चों की मुस्कान इस अभियान से लौट आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.