Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने फहराया तिरंगा आने वाली पीढी को सच्चे इतिहास से परिचित कराना आवश्यक - खंडेलवाल, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिज... क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला
Header Ad

Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की दिवाली गिफ्ट: ‘धुरंधर’ बनेगी मेगा ब्लॉकबस्टर?

0

रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया था, जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर सिर्फ उनके ही चर्चे थे. आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही ‘धुरंधर’ में संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी लीड किरदार में नजर आने वाले हैं. सभी के लुक एक से बढ़कर एक हैं. माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी. वहीं इसी बीच पता चला है कि ‘धुरंधर’ दिवाली पर बड़ा धमाका करने वाली है.

थिएटर में रिलीज होगा ट्रेलर

अभी तक ‘धुरंधर’ के चल रहे शेड्यूल में किसी भी तरह की देरी नहीं हुई है, अगर सब कुछ ठीक रहता है तो ये फिल्म दिसंबर में ही रिलीज कर दी जाएगी. फिलहाल, सारी प्लानिंग दिसंबर रिलीज को ध्यान में रखकर की जा रही हैं. इस गाने के बाद नवंबर में इसका ट्रेलर थिएटर में रिलीज किया जाएगा. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस के बाद, ‘धुरंधर’ के साथ रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं

‘धुरंधर’ से भिड़ेंगे शाहिद कपूर

‘धुरंधर’ का मुकाबला शाहिद कपूर की ‘अर्जुन उस्तरा’ के साथ होने वाला है. हालांकि पहले प्रभास की ‘द राजा साब’ भी 5 दिसंबर को ही रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने इस मगाक्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट को अगले साल के लिए बढ़ा दिया. अब ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. वहीं ‘धुरंधर’ को लेकर फैन्स के बीच काफी बज देखने को मिल रहा है. फैन्स इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.