Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

राहुल गांधी को भेंट की दीपाली ने अनोखी पेंटिंग,मिली सराहना

0

बैतूल। पचमढ़ी में आयोजित संगठन सृजन अभियान के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा और उनकी पत्नी दीपाली डागा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मौके पर दीपाली डागा ने राहुल गांधी को अपनी बनाई एक विशेष पेंटिंग भेंट की, जो भारत के विकास में कांग्रेस के योगदान पर केंद्रित थी। यह पेंटिंग केवल एक कला कृति नहीं, बल्कि कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास की भावनात्मक झलक थी।

 

दीपाली डागा ने बताया कि उन्होंने इस पेंटिंग में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक के योगदान को कलात्मक रूप में दर्शाया है। एक ही फ्रेम में कांग्रेस शासन के दौरान हुए देश के औद्योगिक, वैज्ञानिक और सामाजिक विकास की कहानी उकेरी गई है। बड़े बांधों, हरित क्रांति, इसरो की स्थापना से लेकर कंप्यूटर और संचार क्रांति तक भारत की प्रगति का चित्रण इस कला में किया गया है।

 

इस कलाकृति में इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजीव गांधी की तकनीकी क्रांति, लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान के नारे और मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों के जरिए देश के उन्नति मार्ग को सजीव रूप में दर्शाया गया है। साथ ही महात्मा गांधी की विचारधारा और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण के योगदान को भी सम्मानजनक स्थान दिया गया है।

 

राहुल गांधी ने इस पेंटिंग की सराहना करते हुए कहा कि यह कलाकृति कांग्रेस के संघर्ष, सेवा और समृद्धि की प्रेरक झलक है। उन्होंने दीपाली डागा को इस प्रयास के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों को भारत के इतिहास और कांग्रेस के योगदान से जोड़ने वाली एक सशक्त पहल है।

 

निलय डागा ने कहा कि राहुल गांधी जी के विचारों और दूरदृष्टि ने उन्हें नई ऊर्जा दी है। यह पेंटिंग केवल कला का नमूना नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा और देश निर्माण की गाथा को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत करने का माध्यम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.