Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

बैतूल में आल इंडिया विमेंस क्रिकेट लीग शुरू,मंत्री कृष्णा गौर ने किया शुभारंभ

0

बैतूल में आज पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने संस्था पंख द्वारा आयोजित क्रिकेट आल इंडिया व्हाइट लैदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री डीडी उइके खासतौर पर मौजूद रहे। बैतूल में पहली बार आयोजित हो रहे महिलाओं के इस अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामनेट में देश के आठ टीम भाग ले रही है।

एनसीए ग्राउंड में आयोजित यह मध्यप्रदेश का चौथे स्तर का टूर्नामेंट है, जिसमें झारखंड, नागपुर विदर्भ, जबलपुर, सागर, इंदौर, नर्मदापुरम और डिंडोरी की आठ महिला टीमें शामिल हुईं। इस आयोजन में जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सहयोग रहा।

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल के क्षेत्र में महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं। भारत की बेटियों ने जब-जब इतिहास रचा है, पूरा देश गर्व से झूमा है। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि खेल आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम है, और यही आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों को छूने में मदद करता है। मंत्री ने कहा कि देश में खेलों के लिए स्वर्णिम दौर शुरू हो गया है, नई खेल अकादमियां और स्टेडियम तैयार हो रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि यह टूर्नामेंट समाज को सकारात्मक संदेश देगा। केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी शक्ति का सदैव सम्मान किया गया है, और जहां महिलाओं का आदर होता है, वही सभ्यताएं आगे बढ़ती हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारत अब खेलों में भी नई ऊंचाइयां छू रहा है, और महिला क्रिकेटर विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बैतूल में भी बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रयास किए जाएंगे।

आयोजन समिति की नीलम वागदरें ने बताया कि यह पहली बार है जब महिलाओं का अखिल भारतीय टूर्नामेंट बैतूल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पंख संस्था की संचालिका ऋतु खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया।

watching live cricket click this link 🔗 

https://youtube.com/@ddryv.global?si=q0988dD8arMvs3n6

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.