Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

500 करोड़ी ‘सैयारा’ छोड़िए, अब एक्शन को तैयार अहान, सलमान का डायरेक्टर बनाएगा ‘सुपरस्टार’!

0

Ahaan Panday Film: साल 2025 ने कई तरह से जनता को सरप्राइज किया है. बात जब फिल्मों की हो, तो पूरा क्रेडिट छोटे बजट की फिल्मों को जाता है. अच्छी स्क्रिप्ट, शानदार एक्टिंग से लेकर नया कॉन्सेप्ट… इन तीनों चीजों की बदौलत कई फिल्में छा गईं. इन्हीं में से एक है अहान पांडे की फिल्म सैयारा. जी हां, इसी फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया. मोहित सूरी की म्यूजिकल लव स्टोरी में दोनों नए स्टार्स थे, जिन्होंने गजब की एक्टिंग की. अब यह फिल्म दुनियाभर से 500 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. इसी बीच पिक्चर को लेकर एक सॉलिड अपडेट आ गया है.

हाल ही में जानकारी मिली कि अहान पांडे को बड़ी फिल्म मिल गई है. जिसे YRF वाले ही बना रहे हैं. साथ ही इस एक्शन फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. जो सलमान खान के साथ खूब धमाल मचा चुके हैं. वहीं अहान पांडे के अपोजिट शरवरी वाघ होंगी, जो पहले ही YRF के साथ अल्फा में काम कर रही हैं.

अहान की तैयारी शुरू, कहां चले गए?

हाल ही में अहान पांडे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, वो अगली फिल्म का शूट करने के लिए निकल गए हैं. अब वो अली अब्बास जफर की फिल्म का काम करेंगे. अपने रिकॉर्ड बेक्रिंग डेब्यू के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म होगी. सबसे बड़ी बात है कि यह उनकी सॉलिड डील होने वाली है. क्योंकि अली अब्बास जफर ने पहले भी कई सुपरस्टार्स की एक्शन फिल्म में साथ काम किया है. उनका नाम आते ही सलमान खान का टाइगर वाला अंदाज याद आ जाता है. साथ ही उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. जिसमें वो अपने फैन्स के साथ नजर आए हैं.

दरअसल अहान पांडे को लेकर फैन्स के बीच जैसा माहौल बना है. ऐसे में आदित्य चोपड़ा भी उनकी सफलता को भुनाना चाहते हैं. ऐसे में उन्हें एक नए अंदाज में पेश करना फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. अहान पांडे के लिए उससे भी बड़ा मौका शरवरी के साथ होगा. क्योंकि वो पहले ही कई फिल्मों से धमाल मचा चुकी हैं. दरअसल एक्ट्रेस अल्फा में काम कर रही हैं. जो इस साल अच्छा परफॉर्म करती है, तो आगे के लिए मामला सेट हो जाएगा.

कहां हो रहा है फिल्म का शूट?

अहान पांडे इस अपकमिंग फिल्म का शूट कहां करने वाले हैं. इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है. पर उम्मीद हैं कि मेकर्स जल्द ही ऑफिशियल तौर पर फिल्म का ऐलान कर देंगे. साथ ही कोई पोस्टर भी सामने आएगा. ऐसा फैन्स लगातार डिमांड कर रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.