Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

हर्षित राणा की प्राइवेट गाड़ी में एंट्री, बस से पहुंची टीम इंडिया, गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी में क्या-क्या हुआ?

0

वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 अक्टूबर से होने वाले सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों की गौतम गंभीर के घर पार्टी हुई. दूसरा टेस्ट चूंकि दिल्ली में है, जहां गौतम गंभीर का घर भी है, ऐसे में कोच साहेब ने पूरी टीम इंडिया के लिए डिनर का प्रबंध किया. हेड कोच के घर पर टीम इंडिया की ये डिनर पार्टी 8 अक्टूबर को हुई. सभी खिलाड़ी रात 8 बजे गौतम गंभीर के घर पर डिनर करने पहुंचे. गंभीर के घर हुई डिनर पार्टी में हर्षित राणा भी नजर आए.

हर्षित राणा ने डिनर पार्टी में अलग से मारी एंट्री

हर्षित राणा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने जाने पर काफी सवाल उठे हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा ना होते हुए भी हर्षित राणा का गौतम गंभीर के घर डिनर करने पहुंचना, भारतीय टीम के हेड कोच से उनकी नजदीकियों की कहानी साफ कहता है. गंभीर के घर में हर्षित राणा की एंट्री हुई भी जरा अलग अंदाज में.

बस से टीम इंडिया, प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे हर्षित राणा

भारत के बाकी खिलाड़ी जहां टीम बस से गौतम गंभीर के घर पहुंचे, वहीं हर्षित राणा की एंट्री अलग से प्राइवेट गाड़ी में हुई. वो अपनी कार से गौतम गंभीर के घर डिनर करने पहुंचे. हर्षित राणा भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा ना हों पर उनका घर भी गंभीर की तरह दिल्ली में ही है. गंभीर के उन्हें आमंत्रित करने की ये एक वजह हो सकती है.

गौतम गंभीर के घर और कौन-कौन पहुंचा?

गौतम गंभीर के घर पर डिनर में टीम बस से भारतीय खिलाड़ियों के अलावा उनके सपोर्ट स्टाफ भी पहुंचे. सभी खिलाड़ी टीम बस से उतरकर बारी-बारी गंभीर के घर में जाते नजर आए. इस दौरान ज्यादातर खिलाड़ी व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आएं. हालांकि, शुभमन गिल की टी-शर्ट का रंग जरा अलग था. उनकी टी-शर्ट का ब्रांड अमीरी था.

भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के अलावा BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी गंभीर के घर डिनर करने पहुंचे थे.

डिनर का मेन्यू क्या रहा?

टीम इंडिया के हेड कोच ने इनके स्वागत में डिनर के मेन्यू में क्या कुछ रख रखा था, उसे लेकर ज्यादा कुछ खुलासा नहीं हो पाया है. डिनर करने के बाद सारे खिलाड़ी फिर टीम बस में सवार होकर होटल लौट गए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.