Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत

0

धारागोहान के पास हुआ दर्दनाक हादसा, दोनों एक ही गांव के निवासी

 

बैतूल। थाना चिचोली क्षेत्र के अंतर्गत चौकी भीमपुर के ग्राम धारागोहान के पास शनिवार शाम को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा आमापठार के पास हुआ।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 48 एमए — और दूसरी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही थी। दोनों की जोरदार भिड़ंत में एक बाइक चालक **इमरत पिता भोला धुर्वे (54 वर्ष), निवासी धारागोहान** की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार **संजय पिता नवल उइके (20 वर्ष), निवासी धारागोहान** को गंभीर अवस्था में शासकीय अस्पताल भीमपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही **एएसआई संतोष रघुवंशी** पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। एक व्यक्ति भीमपुर से गांव की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा गांव से भीमपुर की ओर आ रहा था। आमापठार के पास दोनों की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।

 

पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर **मर्ग कायम कर पंचनामा** तैयार किया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम **भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र** में देर शाम कराया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.