Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

Covid के नए वेरिएंट का बढ़ा खतरा, जारी हुई Guidelines, पढ़ें…

देश में एक बार फिर से कोविड-19 का खतरा बढ़ रहा है। नया वैरिएंट जे.एन.1 तेजी से फैल रहा है। एशियाई देशों में अभी तक जो मामले सामने आए है, उनमें बुजुर्ग और बच्चों दोनों शामिल है। कमजोर इम्युनिटी के चलते इन लोगों को संक्रमण का अधिक खतरा बताया जा रहा है।

हैल्थ विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के नए वैरिएंट के मामले देश के कई राज्यों में मिल रहे हैं। जे.एन. 1 वैरिएंट का रिस्क बच्चों को इसलिए ज्यादा है क्योंकि जब कोविड 19 आया था तो बच्चे छोटे थे और कइयों को वैक्सीन भी नहीं लगी थी। कोविड को लेकर अब राज्य सरकारें कोविड प्रोटोकोल का ऐलान कर रही है, जिसके तहत निम्नलिखित सावधानियां बरतने के लिए कहा जा रहा हैः-

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर बच्चों व बुजुर्गों को मास्क पहन कर जाना चाहिए
  • बाजार या सार्वजनिक स्थलों पर जाने के बाद लोगों को अपने हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए या उनके पास सैनेटाइजर होना चाहिए।
  • कोविड को बढ़ने से रोकने के लिए बुजुर्गों व बच्चों को बाजार व अन्य समारोहों में जाने से बचना चाहिए।
  • बच्चों की कक्षाएं वीडियो कांफ्रैंसिग के जरिए लगवाई जा सकती है।
  • अगर किसी को खांसी, जुकाम या बुखार होता है तो तुरंत डॉक्टर को चैकअप करवाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.