Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

शहर के इस इलाके में युवक का रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला श’व, फैली सनसनी

भवानीगढ़ : स्थानीय शहर की रविदास कालोनी में आज सुबह एक युवक का शव उसके घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला। मृतक का शव घर के एक कमरे से बरामद हुआ, जो बेड पर रखी कुर्सी पर मृत अवस्था में बैठा हुआ था तथा उसके गले में बंधी रस्सी कमरे में लगे पंखे से बंधी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक गोबिंद दास उर्फ गग्गू (22) के पिता तरसेम दास बावा ने बताया कि वह गांव भट्टीवाल खुर्द स्थित एक डेरे में सेवादार है तथा डेरे में कोई समारोह होने के कारण दोनों पति-पत्नी भट्टीवाल खुर्द स्थित डेरे में ही रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गोबिंद दास रविदास कालोनी भवानीगढ़ में अपने मकान में अकेला रहता था और सोमवार रात को उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बात की थी लेकिन फिर उनके बेटे का फोन बंद आने लगा और जब आज सुबह उसका फोन नहीं लगा तो उन्होंने उसके एक दोस्त को फोन करके उससे बात करवाने के लिए कहा। जब उसके दोस्त ने उनके घर जाकर देखा तो उनके बेटे के गले में बंधी रस्सी कमरे में लगे पंखे से बंधी हुई थी और वह मृत अवस्था में बेड पर कुर्सी पर बैठा हुआ था।

उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला तो वह तुरंत अपने घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आकर देखा तो जिस कमरे में उनके बेटे का शव पड़ा था वहां खाना व अन्य सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और कमरे के अंदर का शीशा व कमरे का दरवाजा दोनों टूटे हुए थे। उन्होंने आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि किसी ने उसकी हत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उनके घर के पास अन्य घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.