Logo
ब्रेकिंग
बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान...
Header Ad

कास्टिंग का नया धमाका: जान्हवी कपूर-टाइगर श्रॉफ की फिल्म में हुई बॉबी देओल के बेटे की एंट्री, रोमांस हुआ त्रिकोणीय

0

लक्ष्य लालवानी फिल्मी दुनिया के उभरते सितारों में से एक हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक कम फिल्में की हैं, लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने लोगों के दिलों में कमाल की जगह बनाई है. कुछ वक्त पहले लक्ष्य आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लीड रोल में नजर आए थे. शो में लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस से काफी तारीफें बटोरी हैं. हालांकि, लक्ष्य कई बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में खबर सामने आई है कि वो जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ के साथ अपकमिंग फिल्म में दिखने वाले हैं.

जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. दोनों ही फिल्मों की दुनिया में काफी समय से एक्टिव हैं, लेकिन दोनों को कभी एक साथ स्क्रीन पर नहीं देखा गया. लेकिन, अब दोनों ही अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर हालिया खबर में ये बताया गया कि इसमें लक्ष्य की भी एंट्री हो गई है. धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं.

‘लग जा गले’ में लक्ष्य की एंट्री

फिल्म के बारे में बात करें, तो रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लग जा गले’ का अभी एडवांस प्री-प्रोडेक्शन का काम चल रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की शूटिंग 2025 के आखिरी महीने यानी दिसंबर से शुरू हो सकती है. वहीं बताया जा रहा है कि फिल्म 2026 में जून के बाद किसी महीने में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. फिल्म एक रोमांटिक कहानी दिखाने के साथ ही साथ एक्शन का भी जबरदस्त तड़का लगाने वाला है. फिल्म में लक्ष्य की एंट्री इसे और कमाल की बनाती है.

लक्ष्य टाइगर को आमने-सामने

रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक, ‘लग जा गले’ एक लव ट्रायंगल होगा. लक्ष्य और टाइगर को आमने-सामने देखना दर्शकों के लिए कमाल का एक्सपीरियंस होने वाला है. ‘लग जा गले’ धर्मा प्रोडक्शन का एक बड़ा प्रोजेक्ट है. वहीं लक्ष्य की बात करें, तो वो हाल ही में वेब सीरीज का हिस्सा था, लेकिन अभी उनके पास ‘चांद मेरा दिल’ और ‘दोस्ताना 2’ जैसी बड़ी फिल्में हैं. यानी आने वाले वक्त में एक्टर कई कमाल की फिल्मों के साथ दस्तक देने वाले हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.