Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

CM मोहन यादव का एक्शन आज! दिल्ली से लौटकर कलेक्टर-कमिश्नर की लेंगे क्लास, दूसरे दिन इन मुद्दों पर होगा फोकस

0

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। बुधवार को होने वाले सत्रों में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर तीन अहम सत्रों में मंथन किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था, शिक्षा और ग्रामीण जनजीवन से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

पहला सत्र: शिक्षा व्यवस्था पर केंद्रित

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। पहला सत्र स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य और राज्य शिक्षा पर केंद्रित रहा। इसमें सचिव स्कूल शिक्षा, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य और आयुक्त राज्य शिक्षा जैसे वरिष्ठ अधिकारियों ने नीति, गुणवत्ता और सुधार के उपायों पर संवाद किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल पहुंच, शिक्षक प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

दूसरा सत्र: ग्रामीण विकास एवं जनजातीय कार्यों पर चर्चा

दूसरा सत्र ग्रामीण विकास और जनजातीय मामलों पर केंद्रित रहेगा। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं, स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण, पीएम आवास योजना, मनरेगा जैसे योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जनजातीय समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं की पहुंच और प्रभाव का मूल्यांकन भी इस सत्र का अहम हिस्सा रहेगा।

तीसरा सत्र: कानून व्यवस्था पर विशेष फोकस

तीसरे और अंतिम सत्र में राज्य की कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति अभियान और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सभी जिलों से आए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को स्थानीय चुनौतियों और समाधान पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा जाएगा।

मुख्यमंत्री आज दिल्ली दौरे के बाद होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह दिल्ली दौरे पर गए हैं, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। दोपहर 2:00 बजे भोपाल लौटने के बाद, वे 2:30 बजे से कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे और समापन सत्र में अधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.