Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब में और बिगड़ सकते हैं हालात, पढ़ें मौसम विभाग की Warning

0

पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसी बीच आज सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को फिर चिंता में डाल दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, कपूरथला, मोगा, मानसा, संगरूर और शहीद भगत सिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान  30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि  बिजली कड़कने के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। वहीं आपातकालीन सेवाओं को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है क्योंकि भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।  गौरतलब है कि पंजाब पहले से ही बाढ़ की चपेट में है। लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के एक बार फिर बिगड़ने से लोग डरे हुए हैं, क्योंकि इससे भी बदतर हालात हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.