Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ...
Header Ad

CM साय ने नक्सली मुठभेड़ में जान गंवाने वाले कोबरा कमांडो को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बल पिछले डेढ़ साल से नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं, और उन्हें विश्वास है कि 31 मार्च 2026 तक इस खतरे को खत्म करने का संकल्प पूरा होगा। साय बृहस्पतिवार को राज्य के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जान गंवाने वाले, सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो को आज श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। रायपुर के माना इलाके में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की चौथी बटालियन ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।

साय ने कहा, ”गुजरात निवासी कोबरा जवान मेहुल भाई नंदलाल सोलंकी बीजापुर के उसूर क्षेत्र में माओवादियों से लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुए हैं। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। हम उनकी वीरता को नमन करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”बस्तर क्षेत्र में निश्चित रूप से शांति स्थापित होगी। पूरा देश जानता है कि पिछले डेढ़ साल से हमारे सुरक्षाबल नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। नक्सल विरोधी अभियानों में अभूतपूर्व सफलता मिली है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प पूरा होगा।”

बृहस्पतिवार को राज्य के सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर तुमरेल गांव के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के एक कोबरा कमांडो की मृत्यु हो गई तथा मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। बुधवार को नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में राज्य पुलिस के डीआरजी के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के महासचिव और उनके शीर्ष कमांडर नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू (70) समेत 27 नक्सली मारे गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.