Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया MedLEaPR, जानें दिल्ली को इससे क्या मिलेगा लाभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राजधानी में एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल MedLEaPR शुरू करने की घोषणा की. इस पहल को कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किया गया है. MedLEaPR आज से ही प्रभावी हो गया है.

लॉन्चिंग के मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “MedLEaPR एक केंद्रीकृत डिजिटल डेटाबेस है, जिसमें सीमित हाथों में एक्सेस कंट्रोल रहेगा. इससे पहले की देरी और खामियों पर लगाम लगेगी और स्वास्थ्य संस्थानों तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा.”

मुख्यमंत्री ने इसे केंद्र सरकार की न्याय प्रणाली को डिजिटल और कुशल बनाने की सोच का हिस्सा बताया और कहा कि इससे फिजिकल प्रक्रियाओं में भी आसानी होगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था और सेवा वितरण के डिजिटल आधुनिकीकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम उठाया है.

लॉ एनफोर्समेंट में आएगी पारदर्शिता

गृह मंत्री आशीष सूद ने बताया कि MedLEaPR को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से विकसित किया गया है. उन्होंने कहा, “यह देश में पहली बार है कि हर राज्य में इस तरह की डिजिटल रिकॉर्डिंग और तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे हेल्थ इंस्टिट्यूशंस और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के बीच पारदर्शिता आएगी और नागरिकों को जल्द न्याय मिलेगा.”

सूद ने कहा कि दिल्ली में MedLEaPR को लागू करना तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक और मजबूत कदम है.

‘आयुष्मान वय वंदना योजना वैन’ की शुरुआत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान वय वंदना योजना वैन का भी शुभारंभ किया. यह वैन दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और वरिष्ठ नागरिकों का ऑन-स्पॉट पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराएगी.

सीएम ने बताया कि प्रत्येक वैन में दो कर्मचारी मौजूद रहेंगे जो पंजीकरण में बुजुर्गों की मदद करेंगे. वैन को हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी जगह तैनात किया जाएगा जहां लोगों की आसान पहुंच हो.

मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि बीजेपी सरकार अपने किए वादों को पूरा कर रही है. उन्होंने कहा, “हमारी सरकार संडे या मंडे नहीं देखती, काम हमारी प्राथमिकता है, और हम दिल्लीवासियों के लिए 24×7 काम कर रहे हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.