Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

Chandigarh में जारी हुआ Alert, तेज हवाओं के साथ होगी जोरदार बारिश

चंडीगढ़ : मौसम के बदले मिजाज से चंडीगढ़ में ठंडक बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 6 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने यैलो अलर्ट जारी कर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बता दें कि, गत दिन शुक्रवार सुबह बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम केंद्र के मुताबिक 24 घंटे में 15 एम.एम. बारिश दर्ज हुई है। बारिश ने दिन के पारे में गिरावट का काम किया है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4.9 डिग्री की कमी हुई है। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री की कमी आई है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज हुआ। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पॉल का कहना है कि वैस्टर्न डिस्टर्बेस और ईस्टरली हवाएं चल रही है, जिस वजह से बारिश और उमस दोनों देखी जा रही है। जब ईस्टरली हवाएं चलती हैं, तो उमस बढ़ जाती है।

अगले 4 से 5 दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलेंगी। तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं होगा। 5 दिनों के बाद तापमान में इजाफा होगा। मानसून के बारे में अभी कुछ कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। हम मौसम की हर गतिविधि पर नजर बनाएं हुए हैं। बता दें कि, चंडीगढ़ में कल सुबह 6.40 से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थी और 7.30 से 9.30 बजे तक बारिश हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.