Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

BSF के हाथ लगी बड़ी सफलता, भारत-पाक बॉर्डर पर करोड़ों की हेरोइन बरामद

तरनतारन : बीएसएफ ने बॉर्डर पर करोड़ों की हेरोइन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार, भारत-पाक बॉर्डर  के पास बीएसएफ ने एक पैकेट बरामद किया है, जिसमें से हेरोइन बरामद की गई है। इस संबंध में खेमकरण थाने की पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बीएसएफ के एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तरनतारन ज़िले के भारत-पाक सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेहंदीपुर में खेतों में गिरा एक पीला पैकेट बीएसएफ ने बरामद किया है, जिसमें से 3 किलो 360 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि हेरोइन की यह खेप ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से भारत पहुंची थी, जिसके संबंध में खेमकरण थाने की पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.