Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Women Kabaddi Tournament: धमतरी में महिला कबड्डी का रोमांच; गुरुकुल कॉलेज रायपुर बनी विजेता... Jashpur Snake Knowledge Center: जशपुर में बनेगा वनांचल विज्ञान केंद्र और तपकरा में सर्प ज्ञान केंद्र... SECR Swachhata Campaign 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू, जानें पूरा... Dhanbad Subsidence News: कतरास के छाताबाद में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन; कई घरों में आई दरारें, दहश... Jharkhand Karma Puja 2026: करमा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट! करम डाल विसर्जन के लिए SDRF और पुलि... Swachh Vayu Survekshan 2026: झारखंड में नंबर-1 बना धनबाद, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लहराया... Ranchi News: नेपाल हाउस में स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद मानी बात, 108 एंबुलेंस संघ का आंदोलन ... Nagina MP Chandrashekhar Azad: स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, अदालत की शर्तों का उल्... Northern Railway Hospital Case: आय से अधिक संपत्ति के मामले में रेलवे के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट पर शि... Chandigarh Property News: स्टांप ड्यूटी बढ़ने से खरीदारों ने टाला फैसला, मोहाली की तरफ रुख कर रहे लो...
Header Ad

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिव्यांग बच्चों के बनाए उत्पाद खरीदे, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

0

बैतूल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित “स्पर्श मेला” में मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पाद खरीदे। उन्होंने इस अवसर पर स्वदेशी का संकल्प दोहराते हुए आमजन से अपील की कि इस दीपावली पर दिव्यांगजनों की कार्यकुशलता को सराहते हुए उनके उत्पादों को प्राथमिकता दें।

मेले का शुभारंभ केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्टालों का भ्रमण कर दिव्यांग बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके हाथों से बने उत्पादों की खरीदारी भी की।

विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के आकर्षक उत्पाद उनके आत्मबल, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे अपनी कमी को कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। खंडेलवाल ने दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उत्पादों के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि देकर खरीदी की। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे दीपोत्सव पर स्वदेशी और दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहयोग दें।

केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि इच्छाशक्ति और आत्मबल के सामने कोई भी शारीरिक कमी बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि स्पर्श मेले में दिव्यांग बच्चों ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प के बल पर हर कठिनाई पर विजय पाई जा सकती है। श्री उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और ऐसे आयोजन उसी दिशा में प्रेरक कदम हैं।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर वंदना जाट, उपसंचालक सामाजिक न्याय रोशनी वर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदी कर उनके हुनर की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.