Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Bigg Boss 19: मुझे बॉस कहो…तान्या मित्तल हुईं बुरी तरह ट्रोल, यूजर्स बोले- मैम को रिस्पेक्ट चाहिए

0

Bigg Boss 19: 24 अगस्त से बिग बॉस 19 का धमाकेदार अंदाज हो चुका है. इस सीजन में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है. 24 घंटे के अंदर ही घर जंग का मैदान बनता हुआ नजर आया. कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते हुए नजर आए और गठबंधन भी बनाते हुए दिखाई दिए. लेकिन एक नाम ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और वो कोई और नहीं बल्कि तान्या मित्तल थीं.

उनके बड़े-से-बड़े बयानों, जिनमें परिवार के लोगों द्वारा उन्हें “बॉस” कहने से लेकर बॉडीगार्ड्स पर उनकी टिप्पणी तक ने उन्हें तुरंत सुर्खियों में ला दिया. पहले दिन के अंत तक, वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थीं. मीम्स, बहस और खूब ट्रोलिंग का शिकार हो रही थीं. कई नेटिज़न्स ने उन्हें “शो-ऑफ” और “क्रिंग” करार दिया. तान्या के बर्ताव ने उनकी सोशल मीडिया इमेज पर भी सवाल खड़े कर दिए.

तान्या मित्तल हुईं ट्रोलिंग का शिकार

शुरुआती बातचीत में से एक में तान्या ने घरवालों से कहा कि वह खुद को बॉस कहलाना पसंद करती है, और कहा कि उनका परिवार भी उन्हें इसी नाम से बुलाता है. उनका कहना था कि घर के अंदर जो लोग उनका नाम ले रहे हैं, उन्हें वो बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. उन्हें इस पर टोके जाने पर वह कहती हैं, “महिलाओं को आसानी से रिस्पेक्ट नहीं मिलती, उन्हें इसकी मांग करनी पड़ती है.” उन्होंने आगे कहा कि वह रिस्पेक्ट पाने के लिए 50 की उम्र तक इंतजार नहीं करना चाहती.

उन्होंने आगे दावा किया कि वह हमेशा सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ ट्रवल करती हैं. उन्होंने बताया, “मेरे गार्ड्स ने कुंभ मेले में 100 लोगों को बचाया, यहां तक ​​कि पुलिस अधिकारियों को भी, और इस तरह मैं यहां पहुंची.” तान्या के अनुसार, उनके परिवार ने हमेशा सुरक्षा बनाए रखी है, और वह अपने आसपास पीएसओ और कर्मचारियों की मौजूदगी का आनंद लेती हैं. उनके दिए गए ये बयान तुरंत ऑनलाइन वायरल हो गए और एक्स और इंस्टाग्राम पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई.

अशनूर को तान्या ने कहा बदतमीज

तान्या और अशनूर कौर के बीच बहस देखने को मिलीं. तान्या बाकी घरवालों के पास जाकर अशनूर की बुराई करती हुई नजर आईं. उन्होंने एक्ट्रेस को बदतमीज तक कहा. वहीं अशनूर ने तान्या को लेकर कहा, “पहले तो उन्होंने कहा कि वह घर से बाहर कभी नहीं निकलीं, फिर उन्होंने दावा किया कि उनके पास बॉडीगार्ड और चार कारें हैं.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.