Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

तुम्हारा गाजियाबाद बना दूंगा… कार में आए लोगों ने गार्ड को दी धमकी और चढ़ा दी गाड़ी

रविवार को मुंबई के मीरा रोड से एक खबर सामने आई थी, जहां स्थित जेपी नॉर्थ बार्सिलोना बिल्डिंग सोसायटी में एक तेज रफ्तार कार ने 8 लोगों को टक्कर मार दी थी. इनमें 3 सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि इसमें मुख्य आरोपी कशिश गुप्ता नाम का शख्स है, जो एक अख्खड़, घमंडी और बदमाश टाइप्स पेशेवर अपराधी है.

कशिश गुप्ता के खिलाफ 3 मामले इससे पहले भी दर्ज हैं, जिसमें नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़, मारपीट और एडीपीएस यानी ड्रग्स का मामले शामिल हैं. कशिश गुप्ता ने जिन गार्ड्स पर काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाई. उन्हें वो बार-बार एक बात बोल रहा था कि तुम्हारा मैं गाजियाबाद कर दूंगा. घटना में शामिल बाकी लोगों की पुलिस तलाश कर रही है.

आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

इस घटना में तीन आरोपियों के शामिल होने की बात कही जा रही है. पुलिस ने कार में सवार एक आरोपी को हिरासत में लिया है. बाकी 2 की तलाश जारी है. इनके नाम कशिश ग्यानेन्द्र गुप्ता और अक्षित ग्यानेन्द्र गुप्ता और कौस्तुब हैं. हिरासत में लिए गए आरोपी कौस्तुब से पूछताछ की जा रही है. आरोपियों की सिक्योरिटी गार्ड पर गाड़ी चढ़ाने के पीछे क्या मंशा थी. पुलिस ने कहा कि हमने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.

दोनों का अपराधी किस्म का रहा इतिहास

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 109,आर्म्स एक्ट 3,25 के तहत मामला दर्ज हुआ है. कशिश गुप्ता गाड़ी चला रहा था. अक्षित गुप्ता, जो कशिश का भाई है. वह बगल में बैठा था. इन आरोपियों में कशिश गुप्ता पर पास्को एक्ट के तहत, नारकोटिक्स के तहत पहले भी मामला दर्ज हुआ है, साथ ही और भी मामले दर्ज हैं. दोनों भाइयों का अपराधी किस्म का इतिहास रहा है.

गार्ड को धमकी दी और ऊपर चढ़ा दी गाड़ी

मीरा रोड के जेपी नार्थ की बार्सिलोना हाईराइज सोसाइटी में जहां 18 फरवरी को सुबह 7 बजे के करीब ये घटना हुई थी. सोसाइटी में रहने वाले 2 फ्लैट ओनर ने पूरी घटना की सिलसिलेवार जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना कैसे हुई. बताया गया कि जब गार्ड ने कार सवार युवकों को अंदर जाने से रोका तो उन्होंने गार्ड से बहस शुरू कर दी और बंदूक से गार्ड को डराया कि तुम्हारा गाजियाबाद बना देंगे. इसके बाद उन्होंने गार्ड के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.