Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

Apple देगी हर महीने 17.35 लाख का किराया, इस शहर में खुलेगा नया स्टोर

दिल्ली और मुंबई में एपल स्टोर खोलने के बाद अब कंपनी के अगले नए स्टोर को लेकर चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है. अब हाल ही में इस बात की जानकारी सामने आई है कि कंपनी जल्द मुंबई के बोरीवली (ईस्ट)में अपना एक नया स्टोर खोलने की तैयारी में है. सीआरई मैट्रिक्स और प्रॉपस्टैक द्वारा एक्सेस किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, एप्पल इंडिया ने मुंबई के बोरीवली में 12616 वर्ग फुट की जगह लीज पर ली है. मुंबई में एपल का ये दूसरा स्टोर होगा.

मुंबई में खुलने वाला एपल का ये दूसरा स्टोर ओबेरॉय रियल्टी के स्काई सिटी मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर खोला जाएगा. इनक्लाइन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड के साथ कंपनी का ये लीज एग्रीमेंट 8 मई 2025 को कुल 130 महीने (लगभग 11 वर्ष) के लिए साइन किया गया है.

Apple Borivali Store: कितना है किराया?

इस डील में पांच रिजर्व्ड पार्किंग स्लॉट और 150 वर्ग मीटर का अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस मिलेगा. बोरीवली स्टोर के लिए कंपनी 17.35 लाख रुपए का रेंट देगी, यही नहीं कंपनी ने स्टोर के लिए 1 करोड़ रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा किया है. इस एग्रीमेंट में रेवेन्यू शेयरिंग क्लॉज भी शामिल है जिसके तहत एपल को शुरुआती 42 महीने में स्टोर राजस्व का 2 फीसदी का भुगतान करना होगा, उसके बाद यह बढ़कर 2.5 फीसदी हो जाएगा.

Apple Store: कब खुला था पहला स्टोर?

याद दिला दें कि अप्रैल 2023 में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड ड्राइव में एपल का पहला स्टोर खुला था. दूसरा एपल स्टोर दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में ओपन हुआ था. मुंबई और दिल्ली के बाद कुछ समय पहले खबरें आई थी कि एपल ने बेंगलुरु के फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में स्टोर के लिए लीज साइन की है. बेंगलुरु स्टोर 7998 वर्ग फीट में खोला जाएगा, इस स्टोर के लिए पिछले साल नवंबर में 10 साल के लिए एग्रीमेंट साइन किया गया है. इस स्टोर के लिए एपल को 17.44 लाख का मंथली रेंट देना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.