Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

ANTF सम्मेलन: गृहमंत्री अमित शाह का नशे के खिलाफ सख्त रुख, कहा- छोटे व्यापारियों नहीं, पूरे कार्टेल पर होगी कार्रवाई

0

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित नेशनल नारकोटिक्स टास्क फोर्स के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में ड्रग्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नशा मुक्त भारत का विजन तभी पूरा होगा जब समाज के सभी वर्ग मिलकर इस अभियान में जुड़ेंगे. अमित शाह ने साफ कहा कि 2047 तक विकसित भारत का संकल्प तभी संभव है जब युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे.

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि भारत के पास होने की वजह से ड्रग सप्लाई का सबसे बड़ा रूट यहां तक पहुंचता है. इस वजह से ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई और भी चुनौती वाली बन गई है, उन्होंने कहा कि अब सिर्फ छोटे लेवल के खुदरा व्यापारियों पर कार्रवाई काफी नहीं होगी, बल्कि पूरे कार्टेल को जड़ से खत्म करना होगा. इसके लिए ड्रग के एंट्री प्वाइंट, सप्लाई प्वाइंट और दुकानों से लेकर पुड़िया तक की हर कड़ी को तोड़ना जरूरी है. यह तभी संभव हो सकता है जब दूसरे राज्यों के विभाग भी मिलकर काम करें.

372 जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान

गृह मंत्री ने यह भी बताया कि देशभर के 372 जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है. अब तक करीब 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं, उन्होंने कहा कि इस जनभागीदारी से ही असली सफलता मिलेगी. शाह ने समाज, परिवार और प्रशासनिक संस्थाओं से अपील की कि वो मिलकर युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने के लिए कोशिश करें. अब समय आ गया है कि विदेश में बैठे नशे का व्यापार कर रहे लोगों को कानून की नजर में लाने का.

भविष्य के भारत के लिए साफ लक्ष्य

सम्मेलन में अमित शाह ने दोहराया कि भारत को 2047 तक एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाना है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की नींव उसकी युवा पीढ़ी होती है. इसके लिए जरूरी है कि देश की नई पीढ़ी नशे के अंधेरे से दूर रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.