Logo
ब्रेकिंग
Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;... Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में पुजारियों के लिए सख्त ड्रेस कोड और नई नियमावली, गर्भगृह में मोबाइल... Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बूंदाबांदी, यूपी-बिहार से लेकर एमपी तक अलर्ट; जानें आज देशभर में कैसा रहेग... जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प...
Header Ad

मुंबई: स्कूल बस ड्राइवर ने 4 वर्षीय छात्र के प्राइवेट पार्ट में डाली पेन, हो गया गिरफ्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नवी मुंबई इलाके से एक स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. स्कूल बस ड्राइवर पर आरोप है कि उसने स्कूल में ही पढ़ने वाले एक चार वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश की. नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि घटना से अभिभावकों में आक्रोश है. अभिभावकों ने सोमवार सुबह स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी बस ड्राइवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने बताया कि आरोपी बस ड्राइवर का नाम सुजीत दास (25) है. पुलिस ने सुजीत दास पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद सुजीत दास को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना बीते 24 अप्रैल की है. घर लौटने के बाद चार वर्षीय बच्चे ने अपने निजी अंगों में दर्द होने की बात कही. जब उसके माता-पिता ने उससे पूछा तो उसने जवाब दिया, ‘बस वाले अंकल ने…’

CCTV फुटेज की जांच करेगी पुलिस

पुलिस इस शिकायत की जांच कर रही कि आरोपी स्कूल बस ड्राइवर ने बच्चे के निजी अंग में पेंसिल जैसी कोई वस्तु डाली होगी. पुलिस उस बस के CCTV फुटेज की जांच कर रही है, जिस पर बच्चा स्कूल गया था. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बस के अंदर कोई महिला अटेंडेंट मौजूद थी या नहीं.

वहीं राजनीतिक दलों ने भी इस घटना पर रोष जताया और स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि पिछले साल अगस्त में बदलापुर में एक पुरुष सफाईकर्मी द्वारा दो प्री-प्राइमरी छात्राओं के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था, जिसके कारण लोगों में व्यापक आक्रोश फैल गया था.

बस ड्राइवर पर स्कूल प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई

मनसे के शहर सचिव सचिन कदम के अनुसार, स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चे के माता-पिता द्वारा संपर्क किए जाने के बाद ड्राइवर सुजीत दास (25) के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की. इसके बजाय, उन्होंने कथित तौर पर सुजीत दास को बचाया और दावा किया कि बच्चे ने यह कहानी गढ़ी है. माता-पिता देर शाम एनआरआई तटीय पुलिस के पास गए, तब जाकर सुजीत दास पर एफआईआर दर्ज की गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.