
बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र में इंदौर हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ग्राम चुनाहजूरी निवासी **कपिल यादव (19 वर्ष)** की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कपिल यादव पिता लखन यादव बाइक से चिचोली से अपने गांव लौट रहा था।
कपिल चिचोली में एक बाइक गैरेज में मेकेनिक का काम सीख रहा था और जल्द ही अपने गांव चुनाहजूरी में दुकान खोलने की योजना बना रहा था। वह रोजाना चिचोली से बाइक से आना-जाना करता था।
रात में सिंगारखापा और सीताडोंगरी के बीच उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के सर्विस रोड से फिसलते हुए नीचे ढलान में नदी में जा गिरी। आशंका है कि गिरने के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर **चिचोली पुलिस** मौके पर पहुंची और रविवार सुबह शव को बरामद कर **पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।**
मृतक अपने पिता लखन यादव का बड़ा बेटा था। परिवार में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।
