Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

दिवाली से पहले दर्दनाक हादसा: फूल तोड़ते वक्त युवक की कुएं में डूबने से मौत

0

बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगराईखापा में एक दर्दनाक हादसे में युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश पिता महेंद्र (28) के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, रविवार को गांव के खेतों में मक्का तुड़ाई का काम चल रहा था। इसी दौरान आकाश दिवाली के लिए फूल तोड़ने खेत की ओर गया था। बताया जाता है कि फूल तोड़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। उसके छोटे भाई ने उसे डूबते हुए देखा और तत्काल रस्सी की व्यवस्था की, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आकाश की डूबने से मौत हो चुकी थी।

 

घटना की सूचना मिलते ही चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालने के लिए एसडीईआरएफ दल को बुलाया गया। प्लाटून कमांडर सुनीता पंद्रे के नेतृत्व में रेस्क्यू दल ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली अस्पताल भेजा गया।

 

जांच अधिकारी सुनील राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के कुएं में फिसलने से डूबने की आशंका है। मृतक अविवाहित था और पुताई, पेंटिंग तथा पुट्टी का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था।

 

दिवाली की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि आकाश के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.