Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दीपावली पर स्वास्थ्य और सुरक्षा की हुई विशेष व्यवस्थाएं

0

बैतूल। दीपावली पर्व पर जहां स्वास्थ्य प्रशासन ने जिलेभर में विशेष व्यवस्थाएं की हैं, वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल ने बताया कि 19, 20 और 21 अक्टूबर को शासकीय अवकाश रहने के बावजूद 19 और 21 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी खुली रहेंगी। इन दिनों सभी चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञ और अन्य स्टाफ अस्पतालों में मौजूद रहेंगे और मरीजों को उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। वहीं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।

 

जिला अस्पताल में आकस्मिक कक्ष में अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। बर्न वार्ड में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। दीपावली पर जलने के मामलों की आशंका को देखते हुए चिकित्सा दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस चालकों को भी फास्ट मूवमेंट के लिए तैयार रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।

 

उधर पुलिस प्रशासन ने भी कानून-व्यवस्था और यातायात को लेकर पूरी तैयारी की है। टीआई सत्यप्रकाश सक्सेना ने बताया कि बाजार, सराफा दुकानों, बैंकिंग संस्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चौकसी रखी गई है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक इंचार्ज गजेन्द्र केन ने बताया कि नगरपालिका के सहयोग से तीन स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और कुछ मार्गों से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर कोठी बाजार और गंज बाजार क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, पैदल गश्त और मोबाइल पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। निर्भया मोबाइल और यातायात क्रेन मोबाइल के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि यातायात सुचारू बना रहे।

 

प्रशासन ने दुकानदारों को विद्युत तारों को सुरक्षित रखने और पटाखा बिक्री केवल निर्धारित स्थानों पर करने की हिदायत दी है। अग्निशमन वाहनों और कर्मियों को भी प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है। पुलिस ने व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

 

प्रशासन ने नागरिकों से दीपावली को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाने का आह्वान किया है। इस बीच दीपावली की रौनक से बाजार गुलजार हैं। लक्ष्मी प्रतिमाओं, फूलों, पूजन सामग्री, मोरपंख, मिठाइयों और कपड़ों की दुकानों पर खरीददारी को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.