Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी है आरोपी

0

बैतूल। शहर के चर्चित पेट्रोल पंप मारपीट कांड में फरार चल रहे करीब 40 आपराधिक मामलों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर भीम उर्फ अनूप सोनकर पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी समेत तीन-चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे भीम की मुख्य भूमिका रही और उसी ने युवकों को लेकर पेट्रोल पंप पहुंचकर मारपीट कराई थी।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 601/2026 में फरार आरोपी भीम उर्फ अनूप सोनकर (38), निवासी दुर्गा वार्ड, बैतूल की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है।

कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि घटना के बाद से ही भीम फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

टीआई डहरिया के मुताबिक भीम जिले का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ **हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट समेत करीब 40 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।वह जिला बदर भी रह चुका है और पूर्व में पुलिस हिरासत से भी फरार हो चुका है। इसी वजह से उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80(अ) के तहत जारी उद्घोषणा के अनुसार जो व्यक्ति भीम के संबंध में ऐसी सूचना देगा, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके या उसे गिरफ्तार करवाएगा, उसे 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.