Logo
ब्रेकिंग
धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली ... कांकेर के कुर्री में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु...
Header Ad

बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल

0

बैतूल/आठनेर। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कुछ युवकों ने गंभीर रूप से झुलसे एक बंदर की जान बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। घटना अम्मा जी दरगाह के पास दुर्गा ताइवान इलाके की है, जहां बस स्टैंड के पास बिजली के पोल पर बैठे काले मुंह के बंदर को शॉर्ट सर्किट लग गया और वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा।

रास्ते से गुजर रहे फल व्यवसाई दुर्गादास तायवादे ने तुरंत उसे रेस्क्यू किया।

 

मौके पर मौजूद नगरपालिका कर्मचारी सुनील सोनकर ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्होंने तुरंत समाजसेवी युवकों को सूचना दी। इसके बाद लोकेश सोनी, चंदन वाघमारे, राजेश और सुनील सोनकर मौके पर पहुंचे और बंदर को उठाकर इलाज के लिए पशु चिकित्सा विभाग ले गए।

 

आठनेर के पशु चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के तहत दो इंजेक्शन लगाए गए, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते बंदर को बैतूल रेफर कर दिया गया। युवकों ने सरकारी वाहन की मांग की, लेकिन ड्राइवर उपलब्ध न होने की बात कहकर मना कर दिया गया। इसके बाद युवकों ने अपने निजी वाहन (स्कार्पियो) से ही बंदर को गोद में बैठाकर करीब 35 किलोमीटर दूर बैतूल पहुंचाया।

 

बैतूल में पशु चिकित्सक डॉ. मृदुला सिन्हा ने बंदर का परीक्षण किया और वन विभाग को सूचना दी। जांच में सामने आया कि बंदर के उल्टे हाथ की कलाई पूरी तरह झुलस चुकी है, मांस और त्वचा जल गई है और हड्डियां भी टूट गई हैं। इसके अलावा पेट का बड़ा हिस्सा भी गंभीर रूप से झुलस गया है।

 

स्थिति गंभीर देखते हुए बंदर को आगे उपचार के लिए वन विहार रेफर किया गया है। वन विभाग के वनरक्षक अविनाश मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

युवकों ने इलाज में देरी को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है। इस पूरे घटनाक्रम में युवकों का एक बेजुबान जानवर के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता लोगों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

https://mpforest.gov.in/

Leave A Reply

Your email address will not be published.