Logo
ब्रेकिंग
India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा
Header Ad

बैतूल में इलेक्ट्रिक गीजर की रॉड लगाते वक्त करंट से किसान की मौत

0

Betul। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोदा रोटी गांव में शनिवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमनारायण पिता रामदयाल नंदा (50 वर्ष) निवासी कोदा रोटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रेमनारायण नहाने के लिए पानी गर्म करने वाले इलेक्ट्रिक गीजर की रोड लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वे बेहोश होकर गिर पड़े।

 

परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। बताया जाता है कि प्रेमनारायण खेती और डेयरी का कार्य करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.