Logo
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
Header Ad

आलमपुर में कुएं में मिला महिला का शव, छह दिन से थी लापता पति ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

0

(राजेंद्र यादव की रिपोर्ट)

चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव खेत के कुएं में तैरता हुआ मिला। यह कुआं ग्राम पंचायत आलमपुर के पूर्व सरपंच पतिराम कुमरे के खेत में मोतीपुर जोड़ के पास स्थित है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। समाजसेवी एवं जयस जिला प्रवक्ता डोमा सिंह कुमरे ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भेजा गया।

 

मृतका की पहचान गोधना निवासी **मलनता धुर्वे पति इमरत धुर्वे (40 वर्ष)** के रूप में हुई है। मृतका के पति ने बताया कि बीते बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह चिचोली जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके पास मोबाइल फोन भी था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला और मोबाइल भी बंद मिला।

 

लगभग छह दिन बाद रविवार को उसका शव आलमपुर के कुएं में मिला। परिजनों ने इस घटना में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि किसी ने मलनता की हत्या कर शव को कुएं में फेंका है। परिजनों ने एक नामजद व्यक्ति पर संदेह भी व्यक्त किया है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि चिचोली थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत है। उन्होंने मांग की कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम हो सके।

 

फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और सभी पहलुओं पर विवेचना की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.