Logo
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...
Header Ad

पंजाब के सबसे महंगा टोल प्लाजा पर तीखी बहस, उद्योगपतियों ने खुद ही उठाया यह कदम

गोराया : पंजाब के सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल के कर्मचारियों की मनमानी के कारण उद्योगपतियों को काफी परेशानी हो रही है उन्हें न तो उनकी फर्म के नाम पर चल रहे वाहनों के मासिक पास बंद होने का कारण बताया जा रहा है और न ही उन्हें नए पास बना कर दिए जा रहे हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को द स्माल स्केल बेयरिंग मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीवन जैन व लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष जसविंदर सूरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल टोल प्लाजा पर पहुंचा, जहां उन्होंने टोल अधिकारियों से बातचीत की और अधिकारियों के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई।

इस मौके पर हरजीवन जैन, जसविंदर सूरी ने कहा कि पिछले एक महीने से फर्म के नाम पर चल रहे वाहनों के मासिक पास बंद पड़े है जिन्हें रोजाना टोल प्लाजा से गुजरते समय महंगा टोल देना पड़ रहा है। इसके बाद एक माह से बंद किए मासिक पास अधिकारियों चालू कर दिए। सविंदर सूरी और हरजीवन जैन ने कहा कि वह इन अधिकारियों की शिकायत केंद्रीय मंत्री से भी करेंगे और एक महीने से यहां लूट मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी करेंगे। इस अवसर पर चंद्रपाल, अमरजीत भोगल, बंटी, भूपिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, नविंदर सिंह, रणजीत सिंह, प्रभशरण सिंह, रणजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.