Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

कन्याकुमारी से बैतूल लौट रहा था इकलौता बेटा,हादसे में मौत

0

बैतूल के खेड़ीसावलीगढ़ के पास भैंसदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत दादूढाना में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव के सोहन कवडे के इकलौते बेटे कृष्णा कवडे की कन्याकुमारी जिले के पलायम पट्टी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के तीन दिन बाद आज सुबह जब शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

 

कृष्णा अपने साथियों के साथ जय सुंदर एलुमिनियम कंपनी में मजदूरी करने कन्याकुमारी गया था। दीपावली पर घर लौटने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही किस्मत ने क्रूर मज़ाक कर दिया।

 

शव के गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता सोहन कवडे बेसुध हो गए, जबकि मां—जो पहले से ही पैरालिसिस की मरीज हैं—अपने बेटे का चेहरा देखकर विलाप करने लगीं। ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

 

गांव के लोग कहते हैं कि कृष्णा मेहनती और हंसमुख युवक था। कुछ ही महीनों में उसने काम सीख लिया था और दीपावली के बाद घर लौटकर परिवार के साथ रहना चाहता था। लेकिन विधि के विधान ने पिता की इकलौती संतान को ही छीन लिया।

 

दीपों के त्योहार पर इस परिवार का दीप सदा के लिए बुझ गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.