Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

Punjab में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में पीड़ित परिवार के लिए Mann सरकार का बड़ा ऐलान

लुधियाना : ड्रोन हमले में घायल परिवार के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक सीएम मान ने घायलों के लिए 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है तो वहीं राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार सुबह फिरोजपुर के खाई के गांव की निवासी सुखविंदर कौर के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, जिनकी पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल होने के कारण मृत्यु हो गई थी।

इस घटना पर मुख्यमंत्री मान ने सुखविंदर कौर के दुखद निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हम उन्हें इस विनाशकारी क्षति से उबरने में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने भी आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कौर के परिवार को इस कठिन समय में सहायता करने के लिए 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

बता दें कि, गत दिन फिरोजपुर के खाई के गांव में एक पाकिस्तानी ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक घर में आग लग गई। इस दौरान परिवार के 3 सदस्य बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, घायल सुखविंदर कौर की आज लुधियाना में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले के बाद सुखविंदर कौर और उनके पति लखविंदर सिंह का दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में इलाज चल रहा था। इसी बीच आज सुबह सुखविंदर कौर की मौत हो गई। लखविंदर सिंह भी झुलस गया था और उसका इलाज जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.