Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ...
Header Ad

Police ने ड्रग्स व हथियार सहित 2 आरोपी किए काबू, इस बड़ी वारदात को दिया था अंजाम

गुरदासपुर: जिला पुलिस गुरदासपुर को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब इस माह 5 अप्रैल को गांव वड़ैच में हुई हत्या के प्रयास की घटना को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है। बता दें कि, आरोपियों ने सुखजीत सिंह के घर पर गोलियां चलाई थीं।

जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर आदित्य ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को गांव वडैच में कुछ लोगों ने सुखजीत सिंह के घर पर फायरिंग की थी तथा फरार होने में सफल हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए, काहनूवान पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 333, 109, 324 (4), 3 (5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि इस संबंधी डीएसपी ग्रामीण की निगरानी में एक विशेष जांच दल के साथ कई पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्हें तत्काल कार्रवाई के लिए तैनात किया गया। जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान करने के बाद दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रिंकी पुत्र जसविंदर सिंह, निवासी काला बाला तथा अजयपाल सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी काला बाला के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताश के आधार पर पिस्तोल 32 बोर-4, मैगजीन -4 और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए। जांच दौरान यह भी बात सामने आई कि आरोपी नशा तस्करी का अवैध धन्धा करते है तथा इनसे 258 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले की जांच अभी जारी है तथा और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.