Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में सेवामित्र की नई पहल: कारीगरों को स्वरोजगार का अवसर, नागरिकों को घर बैठे सेवाओं की सुविधा बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस
Seva Mitra
Header Ad

गणेश चतुर्थी पर महाकाल का गणपति रूप, भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

0

उज्जैन। गणेश चतुर्थी के अवसर पर उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का श्रृंगार गणपति स्वरूप में किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खुलने के बाद विधि-विधान के साथ वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया और फिर चांदी के द्वार को खोला गया। गर्भगृह के पट खोलने के बाद पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतारकर पंचामृत स्नान और कर्पूर आरती के साथ विशेष पूजन संपन्न कराया।

इस दौरान भगवान महाकाल को भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से गणेश जी के रूप में सजाया गया। नंदी हाल में नंदी महाराज का स्नान, ध्यान और पूजन भी किया गया। जलाभिषेक के बाद दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत से महाकाल का अभिषेक हुआ। उसके बाद भगवान को ड्रायफ्रूट, मौसमी फल और विभिन्न मिठाइयों का भोग अर्पित कर भस्म चढ़ाई गई।

भगवान महाकाल को इस अवसर पर शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी मालाएं धारण कराई गईं। भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से विशेष भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.