Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

गुरदासपुर: पति के अवैध संबंधों से परेशान एक महिला ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। इस संबंध में धारीवाल पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं।

इस संबंध में सब-इंस्पेक्टर सुलखन राम ने बताया कि वरियाम मसीह पुत्र बंता मसीह निवासी गांव मरड़ थाना बटाला ने बयान दिया कि उसकी बेटी रंजीत की शादी 2 साल पहले प्रेम नगर गुरदासपुर निवासी आरोपी सर्बदियाल से हुई थी। उनका एक साल का बेटा है। आरोपी का अपने पहले हुए विवाह के साले की पत्नी पूनम निवासी आलेचक्क के साथ अवैध संबंध था, जिसका उसकी बेटी विरोध करती थी। बीते दिन आरोपी पति सर्बिदयाल, लक्की पुत्र नवाब, जोया पत्नी लक्की निवासी प्रेम नगर गुरदासपुर, पम्मी पत्नी जोसेफ मसीह निवासी मेहताबपुरा थाना मुकेरियां, पूनम पत्नी काली निवासी आलेचक्क थाना सदर गुरदासपुर ने लड़की के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इस पर उसकी बेटी रंजीत ने उपरोक्त आरोपियों से परेशान होकर नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरयाम मसीह के बयानों पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पति सबदियाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.