Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

Free गेहूं लेने वाले लाखों पंजाबियों के लिए बड़ा Alert, जल्दी करें ये काम वरना…

मोहाली: साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत गेहूं का लाभ ले रहे लाभार्थियों के लिए अब अपने कार्ड में दर्ज सभी पारिवारिक सदस्यों की ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसे अब घर बैठे ही पूरा किया जा सकता है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. नवरीत ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपनी ई-केवाईसी समय पर जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 30 जून है। अगर समय पर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो लाभार्थियों को मिलने वाली मुफ्त गेहूं की सुविधा बंद हो सकती है।

उन्होंने आगे बताया कि अब सरकार की ओर से ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप के माध्यम से चेहरे की पहचान (फेस रिकग्निशन) के जरिये ई-केवाईसी की सुविधा शुरू की गई है। इसके ज़रिये लाभार्थी अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे ही स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.