Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री! उमस वाली गर्मी से राहत, भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर समेत आस-पास के शहरों के लोग लंबे वक्त से मानसून का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार 24 जून को क्षेत्र में मानसून की एंट्री हुई है. मानसूनी बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी सा राहत मिली है. मानसूनी बादलों के छाए रहने से दिन में धूप हल्की रही है और तापमान में कमी दे गई गई है. मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान 33 से 35 तक रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में तापमान में 1 – 3 डिग्री तक गिरने के आसार है.

आज राजधानी नई दिल्ली में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की एंट्री होने के आसार हैं. IMD के अनुसार राजधानी में आज से अगले कुछ दिनों तक मौसम साधारण रहने के संभावना है. साथ ही दिल्ली के आस-पास के इलाके, दिल्ली NCR सहित पूरे राजधानी में बारिश का अनुमान है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से राजधानी में उमस और गर्मी से लोग परेशान है.

बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. झमाझम बारिश के साथ राजधानी क्षेत्र में तापमान गिरेगा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.

दिल्ली के कई इलाकों में आज भारी बारिश का अनुमान है, साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. दक्षिण-पश्चिम मानसून हर दिन एक नए इलाके में सक्रिय हो रहा है. कही तेज गर्मी और धूप से राहत तो कहीं ये बारिश चिंता का सबब भी बन रही है.

मौसम सामान्य रहने के आसार

IMD के मुताबिक पूरे हफ्ते मौसम सामान्य रहने वाला है. पूरे हफ्ते मौसम कूल-कूल रहने की संभावना है. इस दौरान बिजली गिरने की घटना हो सकती है. मौसम विभाग कि माने तो 30 – 40 किमी/घंटे तक की हवाएं भी चलने के आसार है

तय समय से पहले आया मानसून

बता दें कि हर साल मानसून 1 जून को केरल तट से भारत में एंट्री लेता है, लेकिन इस साल मानसून ने 3 दिन पहले 29 मई को भारत में एंट्री ली थी. गौरतलब है कि मानसून अपने समय से पहले भारत में एंट्री लिया था जिसकी वजह से दिल्ली में भी मानसून अपने तय समय 30 जून से पहले एंट्री ले रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.