
बिहार में बढ़ते अपराध पर NDA में ही सवाल, क्या बोल गए चिराग पासवान? विधानसभा चुनाव लड़ने का दिया संकेत
बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है, लेकिन वहां पर राजनीतिक गहमागहमी काफी तेज हो गई है. पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सभी प्रमुख शीर्ष नेता बिहार का चक्कर लगाने लगे हैं. इस बीच बिहार की सियासत में अहम चेहरा माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने संकेत दिया है कि वो राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. उनका कहना है कि पार्टी उनके चुनाव लड़ने को लेकर सर्वे करवा रही है, अगर लगा तो चुनाव जरूर लड़ेंगे.
चिराग पासवान बिहार के वैशाली में निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. जब वह हाजीपुर पहुंचे तो केंद्रीय मंत्री चिराग ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह निश्चित तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे. उन्होंने इसके लिए सर्वे का आधार बताते हुए कहा, “पार्टी अभी सर्वे करवा रही है और अगर सर्वे में लगा कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए तो मैं निश्चित तौर पर चुनाव लड़ूंगा. खास बात यह है कि जब किसी पार्टी का कोई बड़ा नेता चुनाव लड़ता है तो फायदा पार्टी और गठबंधन दोनों को जरूर होता है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.