Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ एक महिला सहित 11 गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर में एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार युद्ध नशे विरुद्ध अभियान चलाते हुए फिरोजपुर शहर, कुलगढ़ी, सदर फिरोजपुर, थाना मखू , थाना घल्लखुर्द और थाना तलवंडी भाई की पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए एक महिला सहित 11 आरोपियों को हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर मनजीत सिंह ने बताया कि थाना आरिफके की पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर रवि कुमार के नेतृत्व में शक के आधार पर गुरजंट सिंह पुत्र जस्सा सिंह को काबू करके उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

उन्होंने बताया कि तलवंडी भाई की पुलिस ने एएसआई लखबीर सिंह के नेतृत्व में रिंकू पुत्र अशोक को शक के आधार पर काबू करके उससे 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है और थाना फिरोजपुर कैंट की पुलिस ने एएसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में गुप्त जानकारी के आधार पर गुरमीत उर्फ मिंटू को 4 ग्राम हेरोइन ,एक लाइटर व एक पन्नी के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने इंस्पेक्टर परमजीत सिंह के नेतृत्व में मनप्रीत उर्फ मनी को काबू कर करके उससे 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

उन्होंने बताया कि थाना कुलगढ़ी की पुलिस जब एएसआई बलजीत सिंह के नेतृत्व में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो पुलिस पार्टी को एक पंजाब नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी आई हुई दिखाई दी जिसको शक के आधार पर रोक कर दिलबाग सिंह, नारायण सिंह ,संदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह और सिमरन पत्नी अवतार सिंह को काबू किया गया और तलाशी के दौरान दिलबाग सिंह से 25.16 ग्राम हीरोइन और महिला आरोपी सिमरन से 25.73 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ,पुलिस द्वारा इनसे एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि थाना मकखू की पुलिस द्वारा शक के आधार पर दलेर पुत्र लाजर को काबू करके उस से 60 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि एएसआई सुखबीर सिंह के नेतृत्व में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने राजवीर पुत्र गुरदेव सिंह को काले रंग के बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर आते हुए 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है और थाना घल्लखुर्द की पुलिस द्वारा ए एसआई बलविंदर सिंह के नेतृत्व में गुरविंदर उर्फ बाऊ को काबू करते हुए उस से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपीयों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.