
बिहार पुलिस मुझे रोक नहीं पाई… दरभंगा में आंबेडकर हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी, बोले- हम सब कुछ बदल देंगे
कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी आज बिहार से हुंकार भर रहे हैं. राहुल गांधी दरभंगा पहुंचे हैं. कांग्रेस सांसद के शेड्यूल के हिसाब से उनको छात्रों से संवाद करने के लिए आंबेडकर हॉस्टल पहुंचना था, लेकिन उन्हें हॉस्टल पहुंचने से रोका गया जिसको लेकर कांग्रेस ने नीतीश कुमार सरकार और बीजेपी को जमकर घेरा. इसी के बाद राहुल गांधी रुके नहीं और अपने वाहन को वहीं छोड़कर वो गाड़ी से बाहर निकले और पैदल ही हॉस्टल तक पहुंचे.
बिहार चुनाव में कांग्रेस छात्रों पर फोकस कर रही है और बेहतर शिक्षा का मुद्दा उठाया जा रहा है. इसी बीच राहुल गांधी का आंबेडकर कल्याण छात्रावास जाना तय था, लेकिन राहुल गांधी को दलित छात्रों से संवाद की इजाजत प्रशासन ने नहीं दी थी. गुरुवार को राहुल गांधी का काफिला जब आंबेडकर छात्रावास पहुंचने के लिए रवाना हुआ तभी पुलिस प्रशासन ने चौरंगी के पास काफिले को रोका.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.