Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

एमपी बोर्ड 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने किया टाॅप, मिले 500 में 500 नंबर, यहां चेक करें टाॅपर्स लिस्ट

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया जिसमें सीआरपीएफ के जवान अपनी ही शादी के दिन दुराचार के मामले में जेल पहुंच गया और उधर जिस युवती से शादी होने वाली थी वह सहपरिवार रिश्तेदार के साथ मैरिज लॉन आ गई। शादी के दिन आज 5 मई को हुए इस घटनाक्रम और झमेले के बाद पीड़िता दुल्हन ने परिजनों के साथ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और बालाघाट एसपी ऑफिस पंहुचकर न्याय की गुहार भी लगाई।

शादी का रिश्ता दो परिवार के बीच आपस में सहमति होने के बाद ही तय होता है और ऐसा ही बालाघाट के लालबर्रा थाना अंतर्गत ग्राम बकोड़ा में रहने वाले शुभम राकड़े पिता ताराचंद राकड़े उम्र 30 वर्ष जो कि दिल्ली नोयडा में सीआरपीएफ जवान हैं ने किया था। सीआरपीएफ जवान शुभम का रिश्ता प्रीती (काल्पनिक नाम) पिता संतराम बैस (27) निवासी छिंदवाड़ा लालबाग तहसील के साथ तय हुआ था। जिनकी शादी आज 5 मई को लालबर्रा के लॉन में होने वाली थी। जिसके लिए दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाये हुए परिजनों व रिश्तेदारों के साथ ख़ुशी से झूमते हुए पूरी तैयारी से मैरिज लॉन पहुंची थी। दोपहर में पहुंचने पर लॉन में कोई व्यवस्था नहीं दिखी तब लॉन संचालक से पूछने पर पता चला कि शादी कैंसिल हो गई है।

परिजनों ने पता किया तो ज्ञात हुआ कि जिस युवक शुभम राकड़े से विवाह होने वाला था वह दुराचार के मामले में गिरफ्तार हो गया और उसे जेल भेजा जा रहा हैं। शादी की खुशी दुल्हन पक्ष के लिये शोक में बदल गया और वे आनन फानन में थाना पहुंचे। थाने मे शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने पर दुल्हन बारतियों के साथ एसपी आफिस पहुंच गई और शिकायत दर्ज करायी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.