Logo
ब्रेकिंग
बिलासपुर में IPTV और OTT सर्विस के नाम पर ₹22 लाख की बड़ी ठगी, कैटविजन लिमिटेड पर FIR छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई: दीपक बैज बोले- 'डबल इंजन सरकार में एक निष्पक्ष परीक्षा नहीं हो पा रही', ... बस्तर में पारिवारिक खूनी संघर्ष: भाभी का मर्डर और भाई पर जानलेवा हमला करने वाले दोषी नीलू मंडावी को ... छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती: रिक्त 1600 पदों पर दूसरी चयन सूची की मांग को लेकर कवर्धा में प्रदर्शन बेमेतरा में लोहिया पेपर मिल में बड़ा हादसा: दीवार गिरने से मजदूर की मौत, क्रांति सेना ने किया घेराव MP शिक्षक भर्ती 2018: हाईकोर्ट की युगलपीठ का बड़ा फैसला, मेरिट वाले उम्मीदवारों को मनपसंद विभाग में ... हाई वोल्टेज ड्रामा: 22 दिवसीय यात्रा की अनुमति न मिलने पर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, प्रशासन के हाथ-... ग्वालियर से वीरपुर तक मेमू ट्रेन की शुरुआत: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया सफर, मुरैना-श... केन-बेतवा विस्थापितों से मिले राहुल गांधी: मध्य प्रदेश आने का दिया भरोसा, मुआवजे और सर्वे में गड़बड़... 'कण-कण में शंकर': सिवनी के कलाकारों ने कबाड़ और अष्टधातु के पुर्जों से बनाई 5 क्विंटल की भव्य शिव प्...
Header Ad

करवा चौथ 2025: साड़ियों, चूड़ियों और ज्वेलरी के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 5 बाजार, जरूर करें विजिट

0

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस खास दिन पर शादीशुदा महिलाएं व्रत रखने के साथ ही सोलहा श्रृंगार भी करती हैं. करवा चौथ से कई दिन पहले से ही साड़ी से लेकर ज्वेलरी तक की शॉपिंग स्टार्ट कर देती है. वैसे तो अब महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करती हैं. लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें मोलभाव करके ही चीजें खरीदने में मजा आता है. ऑनलाइन चीजें कभी-कभी महंगी भी पड़ती है, जिससे बजट आउट हो सकता है.

ऐसे में बेहतर है कि आप मार्केट जाकर शॉपिंग करें और मोलभाव करके कुछ पैसे भी सेव कर सकती हैं. अगर आप भी करवा चौथ के लिए बेहतरीन साड़ियां, सूट, ट्रेंडी ज्वेलरी लेना चाहती हैं दिल्ली की कुछ मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं दिल्ली-एनसीआर की ऐसी बजट फ्रेंडली मार्केट जहां जेब भी कम ढीली होगी और आपको एक ट्रेंडी और स्टाइलिश चीजे भी मिलेंगी.

लाजपट नगर सेंट्रल मार्केट

दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट ट्रेडिशनल वियर के लिए जन्नत से कम नहीं है. यहां फेस्टिव सीजन आते ही बिल्कुल नया और ट्रेंडी सामान देखने को मिलता है. सेंट्रल मार्केट में आपको लंहगे, साड़ी, और सैंडल के बिल्कुल लेटेस्ट कलेक्शन देखने को मिलेंगे. यहां आपको फेस्विल डिस्काउंट भी मिल जाएगा और कई दुकानों पर आप मोलभाव भी कर सकती हैं.

चांदनी चौक

चांदनी चौक को भी ट्रेडिशनल वियर के लिए बेस्ट माना जाता है. यहां तो लोग शादी की शॉपिंग के लिए भी खूब आते हैं. फेस्टिव सीजन में चांदनी चौक की रौनक देखने लायक होती है. सबसे खास बात यहां आपको महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती चीजें मिल जाती हैं. आप यहां हर तरह के ट्रेडिशनल वियर ले सकती हैं. ज्वेलरी के लिए भी ये मार्केट बेस्ट मानी जाती है.

जनपथ मार्केट, कनॉट प्लेस

दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के नजदीक स्थित जनपथ मार्केट भी शॉपिंग के लिए बढ़िया ऑप्शन है. यहां आपको सूट के काफी अच्छे कलेक्शन देखने को मिल जाएंगे. इसके अलावा ज्वेलरी के लिए तो ये मार्केट काफी पसंद की जाती है. यहां ऑक्सीडाइज्ड से लेकर कुंदन और हर तरह की ज्वेलरी देखने को मिल जाएगी.

सेक्टर 18 अट्टा मार्केट

अगर आप नोएडा में रहती हैं तो सेक्टर 18 में स्थित अट्टा मार्केट जा सकती हैं. यहां आपको साड़ी, सूट और लहंगे के एक से बढ़कर कलेक्शन देखने को मिल जाएंगे. इसके अलावा कई आप यहां ज्वेलरी, करवा चौथ के लिए हर जरूरी सामान ले सकती हैं. यहां पहुंचने के लिए आप सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन उतर सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.