Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

“पंजाब” में सेना का जहाज क्रैश, धमाके की आवाज से घरों से बाहर निकले लोग

पाकिस्तान के पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां हवाई सेना का जहाज क्रेश हो गया, जो खेतों में जा गिरा।  बताया जा रहा है कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सरकारी अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) का प्रशिक्षण विमान मिराज V. ROSE  मंगलवार को लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में वेहारी जिले के उपनगरीय क्षेत्र रत्ता टिब्बा के खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारी ने बताया, “विमान ने वेहारी शहर के पास थिंगी हवाई अड्डे से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद यह एक तेल डिपो के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हालांकि, दुर्घटना में न तो कोई हताहत हुआ और न ही किसी इमारत को कोई नुकसान पहुंचा।” प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी, जिसके बाद मैदान में धुएं का गुबार छा गया और फिर बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। सूत्रों अनुसार दोनों पायलटों को मामूली चोट आईं और उन्हें सेना के हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.