Logo
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
Header Ad

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में खुलेगा आईवीएफ सेंटर, कम खर्च में होगा इलाज

 इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेज दिया है। इसके शुरू होने से यहां निःसंतान दंपतियों को रियायती दरों पर इलाज मिल सकेगा।

इसके लिए लंबे समय से योजना बनाई जा रही थी। निजी अस्पतालों में आईवीएफ का खर्च 1.5 से तीन लाख रुपये तक आता है। इस सेंटर के शुरू होते ही उन सभी निःसंतान दंपतियों को फायदा होगा जो धनराशि के अभाव में निजी आईवीएफ सेंटर में उपचार नहीं करवा पाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.