Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

MP की हॉकी टीम ने नेशनल चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह, CM मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। मध्यप्रदेश की टीम ने उत्तरप्रदेश के झांसी में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में मणिपुर को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी हॉकी टीम को इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि यह जीत टीम के खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, ऊर्जा और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फाइनल मुकाबले में भी हमारे खिलाड़ी इसी जोश और जज्बे के साथ खेलकर प्रदेश और देशवासियों का दिल जीतेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने राज्य का मान बढ़ाया है और यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने टीम के कोच और सहयोगी स्टॉफ को भी इस सफलता के लिए बधाई दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.